फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   55 lakh families of Goraksh province to join Ram temple construction

राम मंदिर निर्माण से जुड़ेंगे गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवार

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
55 lakh families of Goraksh province to join Ram temple construction
राम मंदिर निर्माण से जुड़ेंगे गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवार
विज्ञापन

गोरखपुर। श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के जरिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) व उसके सम-वैचारिक संगठन गोरक्ष प्रांत के 55 लाख परिवारों के घर दस्तक देंगे। सब मंदिर निर्माण के लिए 10 रुपये से एक हजार या फिर ज्यादा धनराशि के सहयोग की अपील करेंगे। यह मुहिम शुक्रवार से शुरू होगी, जो 27 फरवरी तक चलती रहेगी।
श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरएसएस गोरक्ष प्रांत की ओर से अलग-अलग जिलों की कार्ययोजना बनाई गई है। संगठन के पास जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक 2011 की जनगणना के दौरान गोरक्ष प्रांत से जुड़े तीन मंडलों से संबंधित 10 जिलों की आबादी 2 करोड़ 30 लाख थी। इसमें से 55 लाख परिवारों को राम मंदिर निर्माण की मुहिम से जोड़ना है। इस प्रांत में 20 हजार ग्राम पंचायतें हैं। हर ग्राम पंचायत में जाने के साथ ही ठेले-खोमचे वालों से सहयोग लिया जाएगा। आरएसएस के पदाधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में राष्ट्र मंदिर बन रहा है। इसमें जनसहभागिता जरूरी है। 31 जनवरी तक दो हजार या फिर उससे ज्यादा की सहयोग राशि ली जाएगी। इसके लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से रसीद छपवाई गई है। जो धनराशि मिलेगी, उसकी पूरी रसीद दी जाएगी। 1 से 27 फरवरी के बीच 10, 100 और 1000 रुपये की सहयोग राशि के कूपन काटे जाएंगे। साथ ही हर हिंदू परिवार को राम मंदिर का महत्व बताया जाएगा। सिख, सिंधी समाज का सहयोग स्वीकार किया जाएगा। जो मुस्लिम व ईसाई सहयोग करना चाहेंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

नकद, डिमांड ड्राफ्ट व चेक से ली जाएगी सहयोग राशि
राम मंदिर निर्माण की सहयोग राशि नकद, डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक के जरिए दी जा सकती है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन छपवाए गए हैं। 2000 से 20000 रुपये सहयोग राशि पर रसीद काटी जाएगी। इससे ज्यादा का सहयोग कैश नहीं लिया जाएगा। यदि राम मंदिर निर्माण में ज्यादा सहयोग की इच्छा होगी तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से डिमांड ड्राफ्ट या फिर चेक बनवाकर देना होगा। सहयोग राशि पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का सहारा
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए राम मंदिर निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग की अपील की जा रही है। व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर संदेश भेजे जा रहे हैं। चार और नौ जनवरी को हैश टैग जनजन के राम, राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा। मंदिर निर्माण व समाज में अच्छा प्रभाव रखने वालों से छोटे-छोटे वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं।
आरएसएस गोरक्ष प्रांत से जुड़े जिले
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ व बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed