{"_id":"6a4d66a2a47d3e8f0d023137","slug":"530-vehicles-were-checked-using-a-breath-analyzer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1378704-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशे में वाहन चलाते मिले 16 चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशे में वाहन चलाते मिले 16 चालक
विज्ञापन
गोरखपुर। यातायात पुलिस ने मंगलवार की रात आठ से नौ बजे तक ट्रांसपोर्टनगर और पादरी बाजार चौराहे पर ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से 530 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 16 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले 11, प्रेशर हॉर्न/हूटर लगे चार, मॉडिफाइड साइलेंसर वाला एक और दो नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 816 वाहनों का चालान किया गया।