फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   53 thousand skilled workers will get jobs near home in Gorakhpur division

गोरखपुर मंडल में 53 हजार कुशल कामगारों को घर के पास मिलेगी नौकरी, ऐसे की गई है मैंपिंग

Mon, 15 Jun 2020 03:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Jun 2020 03:29 AM IST
सार

  • गोरखपुर मंडल में 12 जून तक बाहर से आए लोगों की स्किल मैंपिंग पूरी
  • प्रथम चरण में इन्हें प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा

विज्ञापन
53 thousand skilled workers will get jobs near home in Gorakhpur division
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से बेरोजगार होकर घर लौट रहे कामगारों को जिले में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की मुहिम अब अपने अगले मुकाम पर पहुंच गई है। 12 जून तक बाहर से गोरखपुर मंडल में पहुंचे लोगों की स्किल मैपिंग में 53023 कुशल कामगार मिले हैं।
विज्ञापन


जल्द ही इन्हें कौशल विकास के रिकॉगनिशन प्रॉयर लर्निंग (आरपीएल) के माध्यम से हुनर के मुताबिक प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना कमिश्नर की नेतृत्व में बनाई जा रही है।
विज्ञापन


ये सभी कामगार अपने हुनर (तकनीकी दक्षता) के दम पर बरसों से दूसरे राज्यों में राज मिस्त्री, कपड़े की सिलाई, चमड़ा उद्योग, मशीन मरम्मत वर्कशॉप,प्लंबर, बढ़ई, रंगाई, इंटीरियर डेकोरेशन समेत अन्य काम कर अपना पेट पालने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी दक्षता का प्रमाणपत्र न होने की वजह से इनके काम को जो सम्मान और मजदूरी मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाती है। प्रमाणपत्र मिलने से इन सभी कुशल प्रवासियों को जिले के अंदर संचालित होने वाली सरकारी योजनाओं में आसानी से नौकरी मिल सकेगी।

 

अकुशल कामगारों को बनाएंगे काबिल

इच्छुक अकुशल प्रवासी कामगारों को कौशल विकास से जुड़े 70 से अधिक विभिन्न कोर्स में 15 दिन से लेकर एक साल तक के कोर्स में प्रशिक्षण देकर रोजगार के काबिल बनाया जाएगा।

कमिश्नर ने जताई नाराजगी
स्किल मैंपिंग की धीमी रफ्तार पर कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने नाराजगी जताई है। शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कुशीनगर जिले के स्किल मैपिंग की रफ्तार में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वहीं गोरखपुर को भी और ध्यान देने की नसीहत दी है।

सभी कुशल कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण
कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि कुशल कामगारों को प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र जल्द से जल्द से जल्द दिया जाए, ताकि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर काम दिलाया जा सके।

आंकड़ों में गोरखपुर मंडल की स्थिति

  • जिला          12 जून तक आए     कुशल कामगार       अकुशल कामगार  
  •                  प्रवासी मजदूर         (सत्यापित)         (सत्यापित)
  • गोरखपुर       130621             19354                 8896
  • देवरिया         77125              21300                 55825
  • महाराजगंज    105459             10776                 70724
  • कुशीनगर       55955               1593                  216
  • कुल           369160             53023                  135661      

आईटीआई जेडी राजेश राम ने कहा कि मंडल के सभी कुशल कामगारों को प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने का निर्देश मिला है। आदेश के मुताबिक तैयारी की जा रही है। वहीं इच्छुक अकुशल कामगारों को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। ताकि उन्हें भी नौकरी के लिए दूसरे राज्यों की ओर मुंह न देखना पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed