फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   53 reports including CHC doctor corona positive in Sant kabir nagar

संतकबीरनगर में सीएचसी के डॉक्टर समेत 53 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, एक गांव में मिले 17 संक्रमित

Sat, 25 Jul 2020 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jul 2020 04:56 PM IST
सार

  • सीएचसी मेंहदावल के सात और मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी पॉजिटिव
  • दुधारा थाने के एक एसआई भी पॉजिटिव मिले
  • कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में 17 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
53 reports including CHC doctor corona positive in Sant kabir nagar
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में 53 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें सीएमओ के ड्राईवर, मेंहदावल सीएचसी के डॉक्टर और छह कर्मी तथा मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी शामिल है। दुधारा थाने के एक एसआई भी पॉजिटिव मिले है। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के 17 लोग पॉजिटिव मिले है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें सीएमओ के ड्राइवर और मेंहदावल सीएचसी के एक डॉक्टर व छह कर्मी शामिल है। जबकि मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी भी पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के 17 लोग पॉजिटि पाए गए है। कोतवाली क्षेत्र के उमरी कला के दो सगे भाई समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले है। बघौली के पठान टोले की एक महिला और खुशिया कला गांव के एक शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बयारा गांव का एक किशोर पॉजिटिव मिला है। मुसहरा गांव के दो लोग पॉजिटिव मिले है। दुधारा क्षेत्र के करही गांव युवक भी पॉजिटिव मिला है। मेंहदावल नगर पंचायत के पांच लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें एक पैथालॉजी संचालक भी शामिल है।

 

धनघटा क्षेत्र के शनिचरा के निवासी बाप-बेटे और मलौली की चार साल की बच्ची पॉजिटिव मिली है। महुली क्षेत्र के भिटनी निवासी एक दंपती पॉजिटिव मिले है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 703 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
 

219 लोग एक्टिव है। 475 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 142 लोग सेंट थॉमस के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन है। 15 लोग बस्ती के कैली में भर्ती है। नौ लोग अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन है। जबकि 55 लोग होम आईसुलेशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed