{"_id":"5f1ffc3a069c9304b275d73f","slug":"53-champion-players-applied-in-khelo-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडियाः 53 चैंपियन खिलाड़ियों ने किया आवेदन, हर जिले में खुलेगा एक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडियाः 53 चैंपियन खिलाड़ियों ने किया आवेदन, हर जिले में खुलेगा एक केंद्र
Tue, 28 Jul 2020 03:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jul 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ियों के खेल को और निखारने के नजरिए से खेलो इंडिया के तहत हर जिले में खोले जाने वाले केंद्रों के लिए गोरखपुर के 53 चैंपियन खिलाड़ियों ने आवेदन किया है। 27 जुलाई को आवेेदन करने की आखिरी तिथि थी। जिसके बाद क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने सभी आवेदन पत्रों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) की ओर से हर केंद्र पर तीन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां सीनियर स्तर के चैंपियन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैनात किया जाएगा। इससे जहां इन खिलाड़ियों को भी आय का स्त्रोत मिलेगा। वहीं इनके अनुभवों का लाभ नए खिलाड़ियों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
इसे लेकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल डायरेक्टर का आदेश क्षेत्रीय खेल क्रीड़ागन में आया था। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेेय ने बताया कि ख्यातिलब्ध खिलाड़ियों से आवेदन पत्र मांगा गया था। 53 खिलाड़ियों ने अलग अलग खेलों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
खेल के मुताबिक आवेदनों की संख्या
तीरंदाजी-5, एथलेटिक्स- 2, बैडमिंटन- 4, बॉक्सिंग-3, वॉलीबाल- 2, फुटबॉल- 1, हॉकी-8 , जूूडो-6, स्वीमिंग-4, कबड्डी-10, कुश्ती-3, खो-खो -1, जिमनास्टिक-4,