{"_id":"646b3b6348dd070e590def55","slug":"50-tons-of-garbage-will-be-disposed-of-in-one-hour-machine-will-run-in-two-shifts-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकला बांध पर शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण: एक घंटे में 50 टन कूड़े का होगा निपटारा, दो शिफ्टों में चलेगी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकला बांध पर शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण: एक घंटे में 50 टन कूड़े का होगा निपटारा, दो शिफ्टों में चलेगी मशीन
Mon, 22 May 2023 03:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 May 2023 03:27 PM IST
सार
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अब एकला बांध पर कूड़ा निस्तारण होगा। रविवार को मशीन चलाकर निजी कंपनी के कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
एकला बंधे पर कूड़ा निस्तारण के लिए लगी मशीन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राप्ती नदी के पास एकला बंधे पर कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। बिजली कनेक्शन देर से मिलने की वजह से पहले दिन जेनरेटर चलाकर मशीन का ट्रायल किया गया। मशीन में कूड़ा डाला जा रहा है, तो इससे पॉलिथीन, मिट्टी, कपड़े और ईंट-पत्थर अलग- अलग जगह पर इकट्ठा हो रहे हैं।
नगर निगम ने कूड़ा का निस्तारण करने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दिया था। यह कंपनी 386 रुपये प्रति टन की दर से कूड़ा का निपटारा करेगी। इसके लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। इससे दो शिफ्टों में 16 घंटे कूड़ा निस्तारित होगा।
रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का ट्रायल शुरू किया। पहले दिन बिजली कनेक्शन विलंब से मिलने की वजह से कार्यदायी संस्था ने जेनरेटर चलाकर काम शुरू किया। मशीन से एक घंटे में 50 टन कूड़ा निस्तारित होगा।
विज्ञापन
मशीन को चलाने के लिए चार ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। तीन पोकलेन मशीनें नीचे दबा कूड़ा निकालकर मशीन तक पहुंचाएंगी। कूड़ा की तौल करने के लिए पहले ही सौ टन का धर्मकांटा लगाया गया था।