{"_id":"611a8ecfacb66a0b0468776b","slug":"50-thousand-people-got-vaccine-of-covid-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महाअभियान के तहत 50 हजार लोगों को लगा कोविड का टीका, बूथों पर लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महाअभियान के तहत 50 हजार लोगों को लगा कोविड का टीका, बूथों पर लगी लंबी लाइन
Mon, 16 Aug 2021 09:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:44 PM IST
सार
150 बूथ सरकारी और छह निजी अस्पतालों में बनाए गए थे बूथ, तीन अगस्त के बाद दूसरी बार महाअभियान के तहत लगाया गया टीका।
विज्ञापन
वैक्सीन की डोज लेती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड का टीका लगवाने के लिए बूथों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए विभाग ने महाअभियान के तहत 156 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 50 हजार के करीब लोगों को टीका लगाया गया है। सुबह से ही टीकाकरण के लिए बूथों लाइन लगी रहीं। इसकी वजह से लोगों का नंबर तीन से चार घंटे बाद आया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देश पर तीन अगस्त को 61 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया था। इसके बाद से वैक्सीन की किल्लत के कारण कम ही बूथ बनाए जा रहे थे। 14 अगस्त को विभाग को बड़ी संख्या में वैक्सीन मिल गई। इस पर विभाग ने महाअभियान चलाने का फैसला लिया। इसके तहत 156 बूथ बनाए गए। इन बूथों पर सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ टीका लगवाने के लिए लगी रही। इसके अलावा एमआरआई बूथ पर विदेश जाने वाले और संक्रामक रोग विभाग में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग परेशान दिखे। इन सबके बीच इन दोनों बूथों पर 500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। 14 लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
24 घंटे में मिला एक संक्रमित
गोरखपुर कोरोना संक्रमण की जांच में 24 घंटे में सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मिला है। 28 जुलाई के बाद से ही कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59383 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58518 ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। 10 एक्टिव केस बचे हैं।