{"_id":"6449949a6c7578acbc0d2324","slug":"50-indian-retern-today-from-sudaan-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-142837-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज सूडान से गोरखपुर पहुंचेगा 50 लोगों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज सूडान से गोरखपुर पहुंचेगा 50 लोगों का दल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सूडान से निकालकर भारत लाए गए लोगों में से गोरखपुर - बस्ती मंडल के 50 से 55 लोगों को बृहस्पतिवार को विमान से गोरखपुर लाया जाएगा। ये दल दिल्ली से लाया जाएगा।
सूडान में आए संकट को लेकर ये लोग बुधवार को ही दिल्ली ले गए। यहां उनका स्वागत करने के बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें संबंधित जिलों को भेजा जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से यहां आने वाले लोगों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी गई है। कितने लोग गोरखपुर पहुंचेंगे इसको लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा तो जारी नहीं किया गया है लेकिन अनुमान के मुताबिक छह लोग गोरखपुर जिले के, 24 लोग देवरिया के, 10 से अधिक कुशीनगर के एवं अन्य बस्ती मंडल के अलग - अलग जिलों के हैं। एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह को नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया की सूडान से दिल्ली होते हुए यहां लाए जाने वाले लोगों को भोजन कराने के बाद यहां से उनके जिलों के लिए भेजा जाएगा।