फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   47.38 crore rupees will be spent on construction in the Chargawan block complex, and the CM can lay the foundation stone after Holi.

Gorakhpur News: कामकाजी महिलाओं के लिए 500 बेड का बनेगा एक और हॉस्टल

Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
47.38 crore rupees will be spent on construction in the Chargawan block complex, and the CM can lay the foundation stone after Holi.
- चरगांवा ब्लॉक परिसर में 47.38 करोड़ से होगा निर्माण, होली बाद सीएम कर सकते हैं शिलान्यास
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत होगा निर्माण
- मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम पहले से बनवा रहा 75 बेड की क्षमता का वुमेन हॉस्टल


गोरखपुर। कामकाजी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले में एक और कामकाजी महिला छात्रावास (वर्किंग वुमेन हॉस्टल) बनेगा। इसे मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास योजना के तहत बनाया जाएगा। 500 बेड की क्षमता के इस हॉस्टल के निर्माण पर 47.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। होली बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास कराने की तैयारी है।

जिले में पहले से ही 75 बेड की क्षमता का एक हॉस्टल का निर्माण नगर निगम की तरफ से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बनवाया जा रहा है। अब दूसरा वर्किंग वुमेन हॉस्टल की स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दी है। इस हॉस्टल का निर्माण चरगांवा ब्लॉक परिसर से सटे 6,640 वर्ग मीटर जमीन पर किया जाएगा। महिला कल्याण अनुभाग-3 की तरफ से स्वीकृत धनराशि 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये में से प्रथम किस्त के रूप में 16 करोड़ 58 लाख 46 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



डीएम दीपक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग की तरफ से बनने वाले 500 बेडेड वर्किंग वुमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को नामित किया गया है। इसकी निविदा 28 जनवरी को प्रकाशित की गई है, तकनीकी बिड छह मार्च को खोली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इसका शिलान्यास मार्च माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


ये सुविधाएं होंगी
प्रस्ताव के मुताबिक, वर्किंग वुमेन हॉस्टल की बिल्डिंग में स्टिल्ट पार्किंग रहेगी। उसके ऊपर आठ मंजिला भवन बनाया जाएगा। इस भवन में सिंगल बेड, डबल बेल और ट्रिपल बेड क्षमता के 250 कक्ष बनाए जाएंगे। यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा होगी और परिसर में हॉर्टिकल्चर कार्य भी कराए जाएंगे। छात्रावास में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम और शिशु सदन शामिल हैं। साथ ही जिम सेंटर, ऑडिटोरियम, लॉन्ड्री, वाहन पार्किंग, कैंटीन और डिपार्टमेंटल स्टोर भी होंगे।





जून 2027 तक बनकर तैयार होगा पहला वुमेन हॉस्टल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम की तरफ से एक वर्किंग वुमेन हॉस्टल पहले से निर्माणाधीन है। सहारा एस्टेट के समीप बन रहे 75 बेड के इस हॉस्टल के निर्माण पर 18.08 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री इस हॉस्टल का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में करने की घोषणा कर चुके हैं। इसका करीब 40 फीसदी निर्माण हो चुका है और जून 2027 तक इसके बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed