फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   458 RTI cases pending in Gorakhpur-Maharajganj

गोरखपुर-महराजगंज: आरटीआई के 458 मामले लंबित, समीक्षा बैठक में राज्य सूचना आयुक्त ने जताई नाराजगी

Tue, 08 Nov 2022 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Nov 2022 02:43 PM IST
सार

राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि किसी भी आवेदन का समय से उत्तर दें और संबंधित को वांछित सूचना देकर संतुष्ट भी करें। राज्य सूचना आयुक्त ने नगर निगम के प्रत्येक विभाग में कुल 14 जन सूचना अधिकारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता जताई।

विज्ञापन
458 RTI cases pending in Gorakhpur-Maharajganj
सूचना का अधिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर और महराजगंज में सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट) से जुड़े 458 मामले लंबित हैं। इनमें गोरखपुर में सर्वाधिक 352 मामले हैं। इसमें 173 मामले राजस्व के, शिक्षा विभाग के 145 और चिकित्सा संबंधी 34 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी तरह महराजगंज में राजस्व के 55, शिक्षा के 34 और चिकित्सा के 17 मामले लंबित हैं।  राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए समय से मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त, सोमवार को दोनों जिलों के राजस्व, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के जन सूचना अधिकारियों, सहायक जन सूचना अधिकारियों के साथ आरटीआई मामलों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम जन को त्वरित सूचना दिलाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 से संबंधित आवेदनों की सुनवाई अगले वर्ष से जिलेवार करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि आरटीआई के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। साथ ही उसके रिकार्ड सही तरीके से संकलित किए जाएं। सभी अधिकारियों को आरटीआई के आवदेनों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा। बैठक में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता, सभी एसडीएम, तहसीलदार, डीआईओएस आदि अधिकारी मौजूद रहे।


आवेदनों का समय से उत्तर दें
राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि किसी भी आवेदन का समय से उत्तर दें और संबंधित को वांछित सूचना देकर संतुष्ट भी करें। राज्य सूचना आयुक्त ने नगर निगम के प्रत्येक विभाग में कुल 14 जन सूचना अधिकारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed