फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   45 corona Positive including PHC in-charge found in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पीएचसी प्रभारी समेत मिले 45 संक्रमित, सक्रिय मरीज बचे हैं 484

Fri, 11 Feb 2022 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Feb 2022 10:57 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,472 लोग संक्रमित हुए हैं। 65,131 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 857 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
45 corona Positive including PHC in-charge found in Gorakhpur
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना की जांच में बृहस्पतिवार को 45 लोग संक्रमित मिले। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सरदारनगर के प्रभारी, तीन बच्चे, किशोर और भटहट की 90 साल की बुजुर्ग महिला शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 88 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद मरीजों की संख्या 484 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में सरदारनगर की 12 साल की बालिका, कैंपियरगंज का 15 साल और कौड़ीराम का 17 साल का किशोर भी शामिल है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी, कैंपियरगंज के एक ही परिवार के दो लोग एवं रामजानकी नगर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


बांसगांव और खोराबार में भी एक ही परिवार के दो-दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 66,472 लोग संक्रमित हुए हैं। 65,131 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 857 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed