{"_id":"5ede4ed38ebc3e908e027b22","slug":"42-people-found-corona-free-departments-eye150","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त हो चुके 42 लोगों पर विभाग की नजर, डॉक्टर बता रहे हैं ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त हो चुके 42 लोगों पर विभाग की नजर, डॉक्टर बता रहे हैं ये बड़ी वजह
Tue, 09 Jun 2020 09:27 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मुक्त हो चुके 42 लोगों पर विभाग की निगाह है। कोविड अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी 14 दिनों तक वह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। स्वास्थ्य कर्मी प्रतिदिन सुबह फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। इस बीच अगर कोई परेशानी होती है, तो पुन उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कम्युनिटी में संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग जरूरी कदम उठा रहा है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर रखे हुए हैं। विभाग का मानना है कि अगर दोबारा कोरोना वायरस अटैक करता है, तो कम्युनिटी में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
यही वजह है कि ठीक हो चुके लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो अब तक कुल 45 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें अब तक किसी में दोबारा कोई लक्षण नहीं मिले हैं। 26 मई के पूर्व ठीक हुए तीन लोग निगरानी से भी मुक्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
दिक्कत होने पर तत्काल करें फोन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। उनकी निगरानी विभाग तो कर रही है। लेकिन अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो ऐसे लोग तत्काल विभाग को फोन पर सूचना दे सकते हैं। विभाग ऐसे लोगों का इलाज करेगा।
उन्होंने कहा कि सतर्कता की वजह से यह महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। जिससे की यदि किसी में दोबारा संक्रमण होता है तो उसकी पहचान कर तत्काल जांच कराई जा सके। इससे संक्रमण को रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सतर्कता की वजह से यह महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। जिससे की यदि किसी में दोबारा संक्रमण होता है तो उसकी पहचान कर तत्काल जांच कराई जा सके। इससे संक्रमण को रोका जा सकता है।