फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   42 lakh rupees grabbed on pretext of business in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में व्यापार का झांसा देकर 42 लाख रुपये हड़पे, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Oct 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Oct 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
42 lakh rupees grabbed on pretext of business in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर एम्स इलाके के कूनराघाट के रहने वाले एक परिवार से नजदीकी बढ़ाकर व्यापार का झांसा देकर जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने 41 लाख 93 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गिरधरगंज निवासी राकेश कुमार यादव ने केस दर्ज कराया है। राकेश ने दी तहरीर में लिखा है कि पड़ोस में रहने वाले राकेश सिंह से काफी घनिष्ठ संबंध थे। इस वजह से राकेश सिंह का घर में काफी आना जाना था। परिवार वाले काफी विश्वास करने लगे थे।
विज्ञापन


इसी बीच राकेश सिंह ने होल सेल गल्ले के कारोबार को बड़े पैमाने पर करने के लिए मेरे समक्ष प्रस्ताव रखा। विश्वास में आकर व्यापार करने को राजी हो गए। उस समय उनकी पत्नी स्वाति सिंह, भतीजा सूर्यांश से भी बातचीत हुई। तीनों के खातों में अलग-अलग तारीखों में 53 लाख 78 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में रिश्वत कांड: अब पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ विजलेंस इंस्पेक्टर भी नपे, पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

बाद में दबाव बनाने पर राकेश ने अपने रिश्तेदार के खाते से 11 लाख 85 हजार रुपया वापस कर दिया। बाकी रकम मांगने पर चार चेक दिया। साथ ही राकेश सिंह ने यह भी कहा कि उस पैसे से कालेसर सहजनवां व बरगदवां में जमीन लिए है, वह बेचकर वापस कर देंगे।

16 नवंबर 2022 को अपने खाते में चेक को लगाया तो रुपया न होने की वजह से बाउंस हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed