{"_id":"6540ad005b5c9077550a3e08","slug":"41-students-of-mmmut-got-campus-placement-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 41 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, जानिए कितना मिला पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के 41 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट, जानिए कितना मिला पैकेज
Tue, 31 Oct 2023 01:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:00 PM IST
सार
एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि छात्रों को बेहतर पैकेज पर छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने पर फोकस किया जा रहा है। बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आएं, इसके लिए प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 21 सिविल इंजीनियरिंग समेत 41 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला है। एलएनटी कंपनी ने सिविल के 21 छात्रों को छह-छह लाख का पैकेज दिया है।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी के मुताबिक एनएनटी कंपनी में सिविल इंजीनियरिंग के 21 छात्रों को छह-छह लाख पर प्लेसमेंट मिला है। इसके अलावा अरहास टेक्नोलॉजी कंपनी में चार छात्रों को छह लाख पैकेज, बिजीइंफोटेक में तीन छात्रों को छह लाख और सेडकॉस टेक्नॉजी में 13 छात्रों को 4.25 लाख पैकेज पर नौकरी मिली है।
विज्ञापन
अबतक 153 छात्रों को मिल चुका है प्लेसमेंट
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में करीब एक हजार छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिला था। जबकि सत्र 2021-22 में पहली बार रिकॉर्ड 1023 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट मिला था। इस सत्र में अब तक 153 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिल चुका है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रदूषण से बिगड़ रही सेहत: नौ लाख वाहन उगल रहे जहरीला धुआं..सावधानी नहीं बरती तो हो जाएंगे बीमार
Trending Videos
साक्षात्कार को आ रहीं ब्रांडेड कंपनियां
एमएमएमयूटी में साक्षात्कार के लिए ब्रांडेड कंपनियां आना शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में तीन नवंबर को एचपी, 5 व 6 को आईबीएम और 21 व 22 नवंबर को एथेंचर कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के लिए आ रही है।
इसे भी पढ़ें: सात फेरे पर भारी पड़ा प्यार: पति ने प्रेमी के साथ पत्नी को किया विदा, बच्चों को लेकर लौटा घर