{"_id":"6a287ef670d85e5d960b50e3","slug":"41-lakh-rupees-were-defrauded-in-the-name-of-providing-land-and-if-anyone-resisted-they-were-threatened-with-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1348738-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 41 लाख की ठगी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 41 लाख की ठगी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र में दो जालसाजों द्वारा जमीन बेचने के नाम पर बृजेंद्र प्रताप सिंह से 41 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। यह ठगी 14 दिसंबर 2023 को किए गए एक नोटरीकृत एग्रीमेंट के आधार पर की गई, जिसमें 11 महीने के भीतर रजिस्ट्री कराने का वादा किया गया था। जब पीड़ित ने जमीन की पैमाइश कराई और कमी पाई, तो विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ रकम लौटाने से इनकार किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तिघरा खुर्द बांसगांव निवासी पीड़ित बृजेंद्र प्रताप सिंह की पहचान परिचितों के माध्यम से संतकबीनगर निवासी मनोज कुमार पांडेय और गोरखपुर निवासी एहतेशाम अली खान से हुई थी। दोनों ने सिद्धार्थनगर के टप्पा-नगवा में अपनी 150 मंडे (करीब 160 डिसमिल) जमीन होने का दावा करते हुए बिक्री का प्रस्ताव दिया था।
पीड़ित के अनुसार, पूरी जमीन का सौदा चार करोड़ 10 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके तहत 14 दिसंबर 2023 को नोटरीकृत एग्रीमेंट कर 30 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में कुल 41 लाख रुपये आरोपियों को भुगतान किए गए। तय शर्त के अनुसार 11 महीने के भीतर रजिस्ट्री होनी थी। बाद में जब पीड़ित ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश कराई, तो पता चला कि वहां 25 से 30 डिसमिल जमीन कम है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए रकम वापस मांगी, तो मामला बिगड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर दोनों आरोपियों ने पीड़ित को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।