{"_id":"6a88c2299777a25b8900fa63","slug":"40000-withdrawn-from-young-womans-account-after-swapping-atm-card-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1425346-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से 40 हजार निकाले, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर युवती के खाते से 40 हजार निकाले, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के सूबा बाजार स्थित एसबीआई एटीएम पर रुपये निकालने गई युवती का कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
कैंट थाना क्षेत्र के आरकेपुरम कॉलोनी निवासी नागेश्वर तिवारी की बेटी प्रिया तिवारी ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को उनकी छोटी बहन खुशी खोराबार के सूबा बाजार स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गई थी। वहां तीन अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे। प्रिया के मुताबिक, एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर खुशी वहां से चली आई। कुछ समय बाद खाते से 40 हजार रुपये निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद कार्ड की जांच करने पर पता चला कि उसका एटीएम कार्ड बदल दिया गया था। उसके पास जो कार्ड था, उस पर असी अहमद शेख का नाम लिखा था। मामले में खोराबार पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।