फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 years ago, terrorist property went to Mumbai by selling property

40 साल पहले संपत्ति बेचकर मुंबई चला गया था आतंकी जलीस, एसटीएफ ने कानपुर में दबोचा

Sat, 18 Jan 2020 07:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंहदावल (संतकबीरनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंहदावल (संतकबीरनगर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
40 years ago, terrorist property went to Mumbai by selling property
जलीस अंसारी - फोटो : फाइल
कानपुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़े आतंकी डॉ. जलीस अंसारी की गिरफ्तारी पर उसके गांव बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ में लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। लोग उसके कृत्य को घृणित बता रहे थे।
विज्ञापन


नाम न प्रकाशित करने के अनुरोध पर बुजुर्गों ने बताया कि डॉ. जलीस अंसारी के बाबा 70-80 साल पहले मुंबई गए थे। उसके दस वर्ष बाद डॉ. जलीस के पिता भी मुंबई चले गए। वहां वे हाजी मस्तान के संपर्क में आ गए। जलीस अंसारी की शादी गांव में ही हुई थी। चार भाइयों में जलीस सबसे बड़ा है। वह गांव में ही प्रेक्टिस करता था।
विज्ञापन


1980 के आसपास यहां की जमीन और संपत्ति बेचकर वह भी परिवार समेत मुंबई चला गया। मुंबई बम ब्लास्ट कांड के आरोपियों में भी उसका नाम शामिल था। एसओ बखिरा रवींद्र गौतम ने बताया कि आंतकी डॉ. जलीस अंसारी लेडुआ महुआ का रहने वाला था, लेकिन यहां से लंबे समय से घर आदि बेचकर वह मुंबई चला था। यहां उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरोल तोड़कर भागे 50 से अधिक बम विस्फोटों के मास्टरमाइंड डॉ. जलीश अंसारी 1993 में मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में कानपुर व कोटा में सीरियल ब्लास्ट मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 21 दिन पहले वह अजमेर जेल से पैरोल पर अपने घर मुंबई गया था। शुक्रवार को पैरोल खत्म होनी थी। इससे पहले ही वह बृहस्पतिवार को मुंबई से भाग निकला था। बेटे ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed