फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 thousand consumers missing after using electricity worth 176 crores

गोरखपुर: 40 हजार उपभोक्ता 176 करोड़ की बिजली इस्तेमाल कर लापता, जांच में जुटा विभाग

Tue, 27 Jul 2021 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 10:56 AM IST
सार

चालीस हजार ऐसे कनेक्शन हैं, जिनपर पते में सिर्फ गोरखपुर लिखा है। कुछ ऐसे हैं जिनपर पता तो लिखा है, लेकिन कनेक्शन जिस नाम पर है उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। ऐसे में बिल तो प्रत्येक महीने बनाया जा रहा है, लेकिन जमा नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन
40 thousand consumers missing after using electricity worth 176 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के शहरी क्षेत्र के 40 हजार उपभोक्ता 176 करोड़ रुपये की बिजली का इस्तेमाल करने के बाद लापता हो गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को नान ट्रेसेबल कनेक्शन मानकर निगम उनकी तलाश करेगा। इसके लिए प्रत्येक महीने मीटर रीडरों को बीट का आवंटन किया जाएगा। रीडर एक बीट में लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े प्रत्येक घर जाकर उनका बिजली बिल चेक करेगा। इसके बाद डाटा और भौतिक सर्वे का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि चालीस हजार ऐसे कनेक्शन हैं, जिनपर पते में सिर्फ गोरखपुर लिखा है। कुछ ऐसे हैं जिनपर पता तो लिखा है, लेकिन कनेक्शन जिस नाम पर है उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। ऐसे में बिल तो प्रत्येक महीने बनाया जा रहा है, लेकिन जमा नहीं कराया जा रहा है। अब नई व्यवस्था के तहत सर्वे करके इन उपभोक्ताओं का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली घर व फीडर के एक ट्रांसफार्मर से निकलने वाली एलटी लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं के मीटर से रीडिंग लेकर बिल बनाने के बाद से दूसरे ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की रीडिंग लेंगे। नई व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर वार डेटा तैयार किया गया है। पोर्टल पर ट्रांसफार्मरवार डेटा अपलोड करने को भेज दिया गया है। अगस्त में बिलिंग नई व्यवस्था से होगी। इससे होगा यह कि एक ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग के दौरान जिन उपभोक्ताओं का डेटा पोर्टल पर नहीं मिलेगा उसे नान ट्रेसेबल श्रेणी में माना जाएगा। उसकी सूचना मीटर रीडर क्षेत्र के अभियंताओं को देंगे। अभियंता उनकी रीडिंग लेकर बिल बनाकर पोर्टल पर फीड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची तैयार होने के बाद अगर उपभोक्ता का पता लग गया तो उससे बकाएदारी वसूली जाएगी। इसके अलावा कनेक्शन जारी होने की तिथि देखी जाएगी। इस आधार पर रिपोर्ट बनाई जाएगी कि आखिर ऐसे पते पर जिस पर उपभोक्ता को खोजना मुश्किल था, बिना भौतिक परीक्षण किए कनेक्शन कैसे जारी किया गया। इस आधार पर रिपोर्ट तैयार करके आला अधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed