फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 new transformers will be installed in Gorakhpur city, 40 thousand consumers will get better electricity.

Gorakhpur News:शहर के 40 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता, 4 उपकेंद्रों के 40 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Sun, 15 Sep 2024 01:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

शहर के दुर्गाबाड़ी, राप्तीनगर, मोहद्दीपुर और इंडस्ट्रियल एरिया उपकेंद्रों पर लोड अधिक है। शहर के अति व्यस्त इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाले इन उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 40 हजार उपभोक्ता गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज व कटौती से परेशान रहते हैं। इसके अलावा शहर में 40 ट्रांसफाॅर्मर ऐसे हैं, जो पहले से ओवरलोड हैं। क्षमता वृद्धि कर इन्हें लगाया जाएगा।

विज्ञापन
40 new transformers will be installed in Gorakhpur city, 40 thousand consumers will get better electricity.
बिजली निगम शहरी खंड के एसई लोकेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार उपकेंद्रों दुर्गाबाड़ी, राप्ती नगर ओल्ड, मोहद्दीपुर व इंड्रस्ट्रियल एरिया के पाॅवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे इलाके के लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन


वहीं, टाउनहाॅल से जिला अस्पताल तक खंभे हटाकर 33 हजार वोल्ट के केबिल को अंडरग्राउंड बिछाया जाएगा। इससे सुरक्षा के साथ-साथ सड़क से अतिक्रमण भी हटेगा। इन कार्यों के लिए जल्द ही कार्यदायी संस्था नामित कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के दुर्गाबाड़ी, राप्तीनगर, मोहद्दीपुर और इंडस्ट्रियल एरिया उपकेंद्रों पर लोड अधिक है। शहर के अति व्यस्त इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाले इन उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 40 हजार उपभोक्ता गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज व कटौती से परेशान रहते हैं। इसके अलावा शहर में 40 ट्रांसफाॅर्मर ऐसे हैं, जो पहले से ओवरलोड हैं। इनसे जुड़े उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए क्षमता वृद्धि आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गाबाड़ी व राप्तीनगर के उपकेंद्र में 20 एमवीए की जगह 30 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। वहीं मोहद्दीपुर व इंड्रस्ट्रियल एरिया उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए से बढ़ाकर 20 एमवीए की जाएगी। इस पर 7 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही 250 केवीए के 40 नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। इस पर 5 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च होंगे। जिला अस्पताल से टाउनहॉल तक 33 हजार वोल्ट के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इस पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे।

औद्योगिक क्षेत्र में भी सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। इसके लिए सभी जर्जर एलटी तारों को बदला जाएगा। नया आरएमयू लगाने के साथ ही बंच केबिल को भी बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही नई लाइन का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल छह योजनाओं को शासन में भेजा गया था, जिसको मंजूर करते हुए 27.07 करोड़ की धनराशि बिजली निगम को मिली है। बहुत जल्द ही इन सभी कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा।


अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकल फॉल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए योजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। शासन ने योजना को मंजूर करते हुए 27.07 करोड़ अवमुक्त किए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरा कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed