फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   39 trains will run in NER today, out of which 27 will go via Gorakhpur.

त्योहार के बाद रेलवे की पहल: एनईआर में आज चलाई जाएंगी 39 स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर से भी होकर जाएंगी- जानिए

Mon, 18 Nov 2024 10:07 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
39 trains will run in NER today, out of which 27 will go via Gorakhpur.
रेलवे ने चलाईं 39 नई स्पेशल ट्रेन - फोटो : एएनआई

छठ पूजा के बाद बड़े शहरों की तरफ लौटने वालों के लिए रविवार को एनईआर में 39 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से 27 ट्रेनें गोरखपुर समेत पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलेंगी। जबकि 12 विशेष ट्रेनें दूसरे जाेन की होंगी, जो पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों से करीब 50 हजार अतिरिक्त यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-सियालदह, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, बढ़नी-दौराई, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस, गोरखपुर-पुणे, गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर स्टेशन से चलेंगी। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, सियालदह-गोरखपुर, दौराई-बढ़नी, आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी से यात्री गोरखपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed