फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3645779 voters will vote in two Lok Sabha elections of nine assemblies of Gorakhpur district

Lok Sabha Election: 9 विधानसभाओं के 2 लोकसभा में 36 लाख से अधिक मतदाता, ये तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

Sun, 17 Mar 2024 01:11 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक जून को गोरखपुर सदर व बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा और 36, 32, 946 मतदाता वोट डालेंगे। जनवरी में मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब 24538 नए मतदाता बढ़ गए हैं। इसके लिए 2064 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
3645779 voters will vote in two Lok Sabha elections of nine assemblies of Gorakhpur district
पत्राकार वार्ता करते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक जून को गोरखपुर सदर व बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा और 36, 32, 946 मतदाता वोट डालेंगे। जनवरी में मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब 24538 नए मतदाता बढ़ गए हैं। इसके लिए 2064 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम कृष्णा करूणेश और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान ये जानकारी साझा की।

विज्ञापन


विज्ञापन

बताया कि, शनिवार को चुनावों की तारीख तय होने के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस बार चुनाव में 19,54,088 पुरुष मतदाता और 16,78,599 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता गोरखपुर सदर विधानसभा में 4,68,209 एवं सबसे कम मतदाता चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में 3,55,437 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा जिले में 259 थर्ड जेंडर मतदाता बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर पिपराइच विधानसभा क्षेत्र 44 एवं सबसे कम चिल्लूपार में छह हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश के मुताबिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का गठन कर लिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्टि्रक में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।


वहीं, पहली बार 40,007 हजार मतदाता गोरखपुर में पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या है 25131 है।  66,843 मतदाता 80 वर्ष से उपर के हैं। नामांकन के पांच दिन पहले तक बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट करवाने के लिए आवेदन करना होगा। मतपत्र लेकर कर्मचारी घर जाएंगे, वोट डलवाएंगे।

जिले में मतदाता की संख्या

कुल मतदाता : 3632946

पुरुष मतदाता : 1954088

महिला मतदाता : 1678599

थर्ड जेंडर : 259

सर्विस मतदाता : 8628

चुनाव के आंकड़े

कुल मतदान केंद्र : 2064

कुल मतदान स्थल : 3678

जोनल मजिस्ट्रेट : 32

सेक्टर मजिस्ट्रेट : 293

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed