फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   35 thousand looted from a businessman by gun police engaged in investigation

Gorakhpur News: तमंचा सटाकर व्यापारी से 35 हजार लूटे, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Dec 2022 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

पीपीगंज थाना लक्ष्मीपुर गांव के टोला परसौना निवासी संजय गुप्ता जनरल स्टोर चलाते हैं। बुधवार को वह गोरखपुर बाजार करने आए थे। रात आठ बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे। महराजगंज टोला सेवईं के पास चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर पास में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
35 thousand looted from a businessman by gun police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के महराजगंज के टोला सेवई के पास बुधवार की रात बदमाश व्यापारी को तमंचा सटाकर 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना लक्ष्मीपुर गांव के टोला परसौना निवासी संजय गुप्ता जनरल स्टोर चलाते हैं। बुधवार को वह गोरखपुर बाजार करने आए थे। रात आठ बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज टोला सेवईं के पास चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर पास में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की, जिससे दांत में चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में संजय ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, इस वजह से पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का मानना है कि मारपीट की घटना ही हुई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed