{"_id":"646bb58468b8b8fed2098629","slug":"34-employees-found-missing-instructions-to-deduct-one-days-salary-na-news-c-7-1-177212-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निरीक्षण में 34 कर्मचारी मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निरीक्षण में 34 कर्मचारी मिले नदारद, एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में उपस्थित पंजिका देखते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह
डीएम ने नगर पालिका तो सीडीओ ने विकास भवन का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को सुबह दस बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने उपस्थित पंजिका देखा तो कर निर्धारण अधिकारी, सहायक अभियंता सहित 13 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने समस्त अनुपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जबकि सीडीओ ने दस बजे विकास भवन का निरीक्षण किया तो 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
अचानक जिलाधिकारी के नगर पालिका परिषद पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने देखा कि कई पटल से कर्मचारी गायब हैं, लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने जनता दर्शन रजिस्टर में 22 दिन में महज 20 शिकायत दर्ज होने पर आश्चर्य जताया। जबकि दूसरी तरफ मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने 11.15 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें 21 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन, मानदेय रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लें और एक सप्ताह के अंदर आख्या दें।
-- -- -- -- -- -- -- --
एडीएम के निरीक्षण में चार मिले नदारद
एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार ने सुबह दस बजे एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पंजिका में पाया कि चार लिपिक अनुपस्थित है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान नदारद मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।