फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3.22 lakh voters have not been mapped; notices will be sent in Gorakhpur

एसआईआर: जानिए गोरखपुर में कितने लाख मतदाताओं के नाम कटे, 3.22 लाख को EC भेजेगा नोटिस

Sat, 27 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
3.22 lakh voters have not been mapped; notices will be sent in Gorakhpur
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को अंतिम रिपोर्ट तैयार हो गई। कुल 3, 22, 468 मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की ओर नोटिस भेजा जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि इनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है, इन्हें भारतीय नागरिक होने के दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। वहीं, अंतिम दिन की रिपोर्ट के अनुसार 6,47, 519 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने दो सप्ताह की अवधि बढ़ाकर 26 दिसंबर तक फॉर्म भरने और नए मतदाता बनने के लिए अवसर दिया था। नए मतदाता बनने के लिए 21,898 लोगों ने फार्म-6 भरा है, इनमें जिन मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची के अनुसार स्वयं या माता पिता, दादा दादी व नाना नानी के होने की जानकारी नहीं दी है, उन्हें नोटिस भेजकर नागरिकता के प्रमाण मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में 2025 की मतदाता सूची के अनुसार 36,66, 533 मतदाता थे। इनमें 8.79 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। 12,34,342 (33.66 प्रतिशत) मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची में स्वयं एवं 1241341 (39.86 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने माता पिता, दादा दादी एवं नाना नानी की जानकारी दर्ज की है।

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि करीब 17.53 प्रतिशत एएसडी श्रेणी ( मृतक, विस्थापित आदि) के मतदाता मिले हैं जिनका नाम सूची से हटेगा। अब मतदाता सूची के प्रिंटिंग का काम शुरू हो गया है, इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

जिनका सत्यापन नहीं हुआ उन्हें बीएलओ देंगे नोटिस
पर्यटन भवन स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एसआईआर की जानकारी दी। बताया कि जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है ऐसे सभी मतदाताओं के पंजीकृत पते पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा।


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी प्रक्रिया पर सहमति जताते हुए यह मांग की कि वास्तविक मतदाताओं को पूरा अवसर दिया जाए। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बिना नोटिस और उचित प्रक्रिया के किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed