{"_id":"664a67c68b3016511d033aa4","slug":"3211-candidates-appeared-in-the-entrance-examination-of-bsc-nursing-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-563033-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3211 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3211 अभ्यर्थी
विज्ञापन
पहली पाली में वंचित अभ्यर्थियों को दूसरी पाली में दिया गया मौका
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में रविवार को दो पालियों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। दोनों पालियों को मिलाकर 3211 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। किन्हीं कारणों से पहली पाली में उपस्थित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों को दूसरी पाली में मौका दिया गया। अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 21 और 26 मई को होगी।
नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के दो केंद्रों, गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग और गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पर हुई। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों समेत सभी जरूरी स्थलों का निरीक्षण किया।
परीक्षा नियंत्रक अमित सिंह व प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बहराइच, वाराणसी के साथ ही बिहार व अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। गुरु गोरखनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक कर्नल डॉ. राजेश बहल ने बताया कि बड़ी संख्या में अभिभावकों की रक्तचाप, शुगर व अन्य बीमारियों की मुफ्त जांच की गई और जरूरी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
--
शेष परीक्षा 21 व 26 मई को होगी
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 21 मई को जीएनएम, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी हानर्स एग्रीकल्चर, डी. फार्मा, बी. फार्मा एलोपैथी की प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि 26 मई को एएनएम, डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, डायलीसिस टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, और बीबीए ऑनर्स लॉजिस्टिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-- -- -- --
कार्य परिषद सदस्य के पिता के निधन पर जताया शोक
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद सदस्य प्रो. शोभा गौड़ के पिता के निधन पर विश्वविद्यालय परिवार ने शोक जताया है। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता में आहुत शोकसभा में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार सिंह, डॉ.शशिकांत सिंह, डॉ.विनम्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो