फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   32 new corona positive found in basti

बस्ती में 32 नए मिले संक्रमित, 52 पॉजिटिव हुए ठीक

Mon, 21 Sep 2020 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Sep 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
32 new corona positive found in basti
Corona - फोटो : PTI

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर आई रिपोर्ट के अनुसार 32 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों संख्या 3281 पहुंच गई है। संक्रमण के चलते एक मरीज की मृत्यु हो गई। जिले में 64 लोग कोरोना संक्रमण के चलते जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन


52 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। अब तक 2802 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। उक्त की पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 104394 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 103101 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 99820 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन


1293 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 199 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 107, हर्रैया में 55, भानपुर में 20 व रुधौली में 17 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है। बताया कि कंटेनमेंट जोन में जनसुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed