फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   317 cameras will be installed at the railway station, criminals will be monitored

Good News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 317 कैमरे, अपराधियों पर रहेगी नजर

Wed, 29 Nov 2023 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
317 cameras will be installed at the railway station, criminals will be monitored
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने यहां सघन निगरानी के लिए 317 सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव मंडल मुख्यालय लखनऊ को भेजा है। अब इस प्रस्ताव की तकनीकि विभाग की तरफ से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद बजट के लिए भेजा जाएगा। इसमें फेस रिकोगनाइजेशन और ट्रेलिंग कैमरे लगाने का भी प्रस्ताव है, जिनके जरिये अभी एयरपोर्ट पर लोगों की जांच होती है।

विज्ञापन


गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हर दिन करीब एक लाख यात्री आते-जाते हैं। स्टेशन के सुंदरीकरण के बाद यहां प्लेटफार्म नंबर एक के ऊपर शापिंग मॉल, रेस्त्रां आदि भी बनाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा परिसर में इस वक्त ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का निर्माण चल भी रहा है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर नौ के पास भी एक पॉड होटल बनाने का प्रस्ताव है। इन सबके चलते स्टेशन व यार्ड की निगरानी के लिए बहुत अधिक संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए आरपीएफ ने यहां नई दिल्ली स्टेशन जैसी चाक चौबंद सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: अभद्र टिप्पणी पर छात्रों के दो गुटों में चाकू चले, तीन घायल

आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि अभी स्टेशन पर 66 कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। ये कैमरे मेन गेट की एंट्री प्वाइंट से लगायत फुट ओवरब्रिज तक लगे हैं। इनका कंट्रोल रूम आरपीएफ व जीआरपी थाने में है। नए प्रस्तावित कैमरों में हाई रेज्युलेशन वाले फेस रिकोगनाइजेशन कैमरे होंगे जो यात्री की स्पष्ट पहचान कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: एक्यूआई @ 205: सहालग की धूम से फिर जहरीली हुई गोरखपुर की हवा...घुटने रहा है दम

त्रिनेत्र अभियान से भी जुड़ेंगे ये कैमरे
स्टेशन परिसर में लगाए जाने वाले ये कैमरे यूपी पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र से भी जुडेंगे। इसके जरिये यूपी पुलिस की तरफ से चिह्नित अपराधियों को कंट्रोल रूम में लगे साफ्टवेयर पर अपडेट किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई चिह्नित अपराधी स्टेशन परिसर में प्रवेश करेगा तो फेस रिकोगनाइजेशन वाला कैमरा उसकी पहचान कर कंट्रोल रूम को सूचित करेगा। इसके बाद ट्रेलिंग कैमरा संबंधित चेहरे की स्टेशन परिसर में निगरानी करेगा। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी भी अपराधी की धरपकड़ के लिए सक्रिय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed