{"_id":"60d55a8b8ebc3e834c0be727","slug":"31202-got-corona-vaccine-in-gorakhpur-vaccination-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: गोरखपुर में 31202 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: गोरखपुर में 31202 ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह
Fri, 25 Jun 2021 09:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Jun 2021 09:54 AM IST
सार
29602 को पहली व 1600 को लगाई गई दूसरी डोज।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 हजार लक्ष्य के सापेक्ष गोरखपुर में गुरुवार को 31202 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। यह जिले में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है। इनमें 29602 को पहली डोज और 1600 को दूसरी डोज लगाई गई है। इनके लिए 143 बूथ बनाए गए थे।
माना जा रहा है कि सात ब्लॉकों में शुरू हुए क्लस्टर अभियान का असर दिखने लगा है। पिछले चार दिनों से क्लस्टर अभियान के तहत 130 से अधिक बूथ बनाए जा रहे हैं। लगातार चार दिनों से टीकाकरण का आंकड़ा भी 25 हजार के पार जा रहा है। गुरुवार को सात ब्लॉकों में 105 और शहर में 38 बूथ बनाए गए थे।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि क्लस्टर अभियान का असर दिख रहा है। अब किसी भी बूथ पर कोई भी टीका लगवा सकता है। स्लॉट बुकिंग कराने की भी जरूरत नहीं है। बताया कि टीमें गांवों में जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।