{"_id":"65bf23d21fed85b36b00538e","slug":"310-crores-received-for-doubling-of-gorakhpur-valmikinagar-route-2024-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण के लिए मिले 310 करोड़, समय से काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण के लिए मिले 310 करोड़, समय से काम होगा पूरा
Sun, 04 Feb 2024 11:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:12 AM IST
सार
गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण से बिहार से आने वाली ट्रेनों को सुविधा होगी। इसके अलावा इस रास्ते मालगाड़ी भी गुजरती हैं, उन्हें इस रूट के दोहरीकरण से समय की बचत होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिम बजट में गोरखपुर और आसपास के रेल लाइनों पर चल रहे विकास कार्य को भरपूर बजट मिला है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में घोषित गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण के लिए 310 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। वहीं डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल तीसरी लाइन के लिए भी 18 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। अन्य लाइनों के लिए भी धन मिला है। इससे इन लाइनों को बिछाने का कार्य समय से पूरा हो सकेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रमुख जोन है। इस जोन में सभी प्रमुख मार्गों के दोहरीकरण व तेहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को कुल 5,813.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण से बिहार से आने वाली ट्रेनों को सुविधा होगी। इसके अलावा इस रास्ते मालगाड़ी भी गुजरती हैं, उन्हें इस रूट के दोहरीकरण से समय की बचत होगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे यात्री प्रमुख जोन है। इस जोन में सभी प्रमुख मार्गों के दोहरीकरण व तेहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस अंतरिम बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को कुल 5,813.20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। गोरखपुर-वाल्मीकिनगर रूट के दोहरीकरण से बिहार से आने वाली ट्रेनों को सुविधा होगी। इसके अलावा इस रास्ते मालगाड़ी भी गुजरती हैं, उन्हें इस रूट के दोहरीकरण से समय की बचत होगी।
विज्ञापन
अंतरिम बजट 2024-25 में पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित
- पूर्वोत्तर रेलवे को कुल रुपये 5,813.20 करोड़।
- नई लाइन निर्माण के लिए 1,025 करोड़।
- दोहरीकरण एवं तीसरी लाइन निर्माण के लिए 1,057.20 करोड़।
- सहजनवा-दोहरीघाट (81.17 किमी.) के लिए 110 करोड़।
- आनंदनगर-घुघुली वाया महाराजगंज (50 किमी) 235 करोड़।
- गाजीपुर-तारीघाट के लिए 50 करोड़।
- बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर (तुलसीपुर) (80 किमी) के लिए 620 करोड़।
- अमान परिवर्तन के लिए 30.24 करोड़।
- बहराइच-नानपारा-नेपालगंज (56.15 किमी) के लिए 05 करोड़।
- लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर, लखीमपुर (262.76 किमी) के शेष कार्यों के लिए 10 करोड़।
- गोरखपुर-वाल्मीकिनगर (87 किमी) दोहरीकरण के लिए 310 करोड़।
- छपरा-बलिया (65 किमी) दोहरीकरण के लिए 25 करोड़।
- रोसा-सीतापुर छावनी-बुढ़वल (180.77 किमी) दोहरीकरण के लिए 19.60 करोड़।
- वाराणसी-माधोसिंह-प्रयागराज (120.20 किमी) दोहरीकरण के लिए 100 करोड़।
- फेफना-इंदारा और मऊ-शाहगंज (150.28 किमी) दोहरीकरण के लिए 150 करोड़।
- डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर छावनी-कुसम्ही-तीसरी रनिंग लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल-दूसरी रनिंग लाइन (21.15 किमी) के लिए 18.10 करोड़।
- भटनी-औंड़िहार (125 किमी) दोहरीकरण के लिए 150 करोड़।
- बुढ़वल-गोंडा-तीसरी लाइन (61.72 किमी) के लिए 225 करोड़।