फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   31 new police posts made for better policing in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में बेहतर पुलिसिंग के लिए बनाई गई 31 नई पुलिस चौकियां

Wed, 05 Apr 2023 12:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Apr 2023 12:09 PM IST
सार

एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में दी। बताया कि पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के साथ ही हर इलाके में आसानी से कम समय में पुलिस पहुंच सके इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। इस पर काफी समय से काम चल रहा था।

विज्ञापन
31 new police posts made for better policing in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

बेहतर पुलिसिंग के लिए 31 नई पुलिस चौकियां खोली गई हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के थानों में 14, उत्तरी क्षेत्र में 10 और दक्षिणी क्षेत्र में सात शामिल हैं। इसके साथ ही हलका भी 29 से बढ़ाकर 52 कर दिया गया है। इसके बाद से जिले में कुल चौकियों की संख्या 99 हो गई है।

विज्ञापन


यह जानकारी एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में दी। बताया कि पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के साथ ही हर इलाके में आसानी से कम समय में पुलिस पहुंच सके इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। इस पर काफी समय से काम चल रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर इस महीने शुरू होगी मां राप्ती की आरती, शामिल होंगे बॉलीवुड कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों एसपी (एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी और एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह) की कमेटी बनाकर इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। किस क्षेत्र में कितने अपराध होते हैं। किन थानों में सबसे ज्यादा मुकदमा दर्ज होता और थानों की भौगोलिक स्थिति क्या है? इसे देखते हुए पांच बिंदुओं पर अध्ययन करने के बाद इन चौकियों को बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि इन चौकियों पर अगले एक-दो दिन के अंदर चौकी इंचार्ज तैनात कर दिए जाएंगे।
 

यहां बनीं चौकियां

शहरी क्षेत्र: एसएसपी ने बताया कि पहले शहरी क्षेत्र में 36 चौकियां थीं, जो अब बढ़कर 50 हो गई हैं। नई चौकियों में कोतवाली में दुर्गाबाड़ी चौकी, राजघाट में अमरूदबाग चौकी, तिवारीपुर में जाफरा बाजार, डोमिनगढ़, खोराबार में डांगीपार, सिक्टौर (सहारा इस्टेट), रामगढ़ताल में पाम पैराडाइज, गोरखनाथ में सुभाषचंद्र बोस नगर, जटेपुर उत्तरी और रामनगर, नथमलपुर, शाहपुर में बशारतपुर, रेलविहार, सिंहासनपुर पुलिस चौकी बनाई गई है।

उत्तरी क्षेत्र : उत्तरी क्षेत्र में 20 चौकियां थीं, जो अब बढ़कर 30 पहुंच गईं। नई चौकियों में कैंपियरगंज में भौरीबारी, पीपीगंज में पीपीगंज कस्बा, सहजनवां में समधिया, गीडा में भड़सार, चौरीचौरा में तरकुलहा मंदिर, झंगहा में बोहाबार, पिपराइच में बैलो, रमवापुर, गुलरिहा में जंगल डुमरी नंबर दो और आयुष विश्वविद्यालय है।

दक्षिणी क्षेत्र : दक्षिणी क्षेत्र में पूर्व में 12 चौकियां थीं, जो अब बढ़कर 19 हो गई हैं। नई चौकियाें में बांसगांव में माल्हनपार, गगहा में असवनपार, गोला में चीनी मिल हरपुर, जानीपुर, बड़हलगंज में होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज, सिकरीगंज में दुधरा बाजार, महादेवा बाजार में चौकी खोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed