गोरखपुर शहर के 30 डाकघरों में नहीं हो सकी एटीएम की सुविधा, ग्राहक परेशान
- शहर के कुल 32 डाकघर, एटीएम की सुविधा सिर्फ 2 डाकघरों में ही
- प्रधान डाकघर और कूड़ाघाट डाकघर में एटीएम की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाकघर अपने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से ग्राहकों को बैंक में जमा धनराशि निकालने की छूट दे रही है। लेकिन डाक विभाग डाक एटीएम लगवाने में फेल रहा है। शहर के 32 डाकघरों में मात्र दो जगह पर ही एटीएम लगा है। मुख्य डाकघर गोलघर और कूड़ाघाट में इसे लगाया गया है। लेकिन, बाकी के डाकघरों में अभी यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।
सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर के अधिकारियों का दावा था कि केंद्रीयकृत बैंकों के तर्ज पर उपभोक्ताओं को एटीएम सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को रुपए निकालने के लिए डाक विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
काफी प्रयास के बाद लगभग तीन साल पहले केवल सिविल लाइंस में स्थित मुख्य डाकघर में एटीएम लगाया गया। इसके कुछ दिनों बाद कूड़ाघाट डाकघर में भी इसे लगा दिया गया। दूसरे मुख्य डाकघर में आज तक एटीएम नहीं लग सका।
छह लाख से अधिक हैं डाक विभाग में ग्राहक
प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि डाकघरों की संख्या में एटीएम कम लगे हैं। दो जगह लगा दिए गए हैं। कुछ और जगह एटीएम लगाने के प्रपोजल भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
तीन साल पहले गोरखपुर मंडल में 5 लाख उपभोक्ताओं को एटीएम से लैस करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पूरा नहीं किया जा सका। इन दिनों में लगभग एक लाख से अधिक उपभोक्ता डाक घरों से जुड़े हैं। हालांकि डाक विभाग ने शहर के 14 से अधिक डाकघर को कोर बैकिंग से जरूर जोड़ दिया है। लेकिन बाकी के मुख्य और उप डाकघरों में आज भी एटीएम की सुविधा उपभोक्ताओं को मुहैया नहीं कराई जा सकी है।