फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3 children were stuck in the lift of GDA's Lake View Apartment in Gorakhpur for 20 minutes

Gorakhpur News: जीडीए के लेक व्यू अपार्टमेंट की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे 3 बच्चे- अटकी रही जान

Tue, 16 Jul 2024 11:26 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

स्कूल से लौटे एक ही परिवार के तीन बच्चे सोमवार को लेक व्यू अपार्टमेंट की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे। बच्चों के लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बच्चों ने लिफ्ट में लगे टेलीफोन की मदद से इसकी जानकारी गार्ड को दी। गार्ड ने परिजनों को बताने के बाद चाबी की मदद से लिफ्ट का फाटक खोलकर बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
3 children were stuck in the lift of GDA's Lake View Apartment in Gorakhpur for 20 minutes
लिफ्ट में फंसे बच्चे बाहर निकलने के लिए करते रहे संघर्ष - फोटो : सोसाइटी

विस्तार

स्कूल से लौटे एक ही परिवार के तीन बच्चे सोमवार को लेक व्यू अपार्टमेंट की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे। बच्चों के लिफ्ट में फंसे होने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। बच्चों ने लिफ्ट में लगे टेलीफोन की मदद से इसकी जानकारी गार्ड को दी।

विज्ञापन


गार्ड ने परिजनों को बताने के बाद चाबी की मदद से लिफ्ट का फाटक खोलकर बच्चों को बाहर निकाला। उधर, शाम को लिफ्ट से जा रहे ट्रांसपोर्टर धीरज सिंह भी आठ मिनट तक फंसे रहे। लगातार लिफ्ट फंसने की घटना से अपार्टमेंट के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


लेक व्यू अपार्टमेंट के बी ब्लाॅक 504 निवासी राजीव यादव की बेटी 15 वर्षीय अंकिता, 13 वर्षीय अवनीश और 11 वर्षीय अंश गीडा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र हैं। सोमवार दोपहर करीब 2:20 बजे वे स्कूल से अपार्टमेंट पहुंचे। पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में जाने के लिए सभी बच्चे लिफ्ट नंबर चार में सवार हुए, लेकिन अचानक वह बीच में ही झटके से रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को लगा कि बिजली चली गई है। जब कुछ वक्त गुजर गया तो उन्हें लगा कि वे लिफ्ट में फंस गए हैं। पांच मिनट तक जब लिफ्ट ऊपर नहीं बढ़ी तो वे परेशान होने लगे। लिफ्ट में लगे फोन से अंकिता व अवनीश ने गेटमैन को जानकारी दी। इस बीच राजीव गाड़ी से कहीं जाने के लिए निकल रहे थे।

गार्ड उन्हें इसकी जानकारी देने के साथ लिफ्ट की तरफ भागा। बच्चों के लिफ्ट में फंसने की जानकारी होने पर अपार्टमेंट के अन्य लोग भी पहुंच गए। लिफ्ट दूसरी मंजिल पर फंसी थी। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खोलकर बच्चों को बाहर निकाला जा सका।

एक सप्ताह पहले भी लिफ्ट में फंसे थे बच्चे
राजीव यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उनके बच्चे लिफ्ट में फंस गए थे। हालांकि तब जानकारी होने पर जल्द ही उन्हें बाहर निकाल लिया गया था।

लिफ्ट खराब होने की जीडीए से की जा चुकी है शिकायत
ॉलेक व्यू अपार्टमेंट रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी ने लिफ्ट खराब होने की जानकारी एक सप्ताह पूर्व ही जीडीए के अधिकारियों को पत्र देकर दी थी। अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव यादव, गौरव सिंह ने बताया कि आठ मंजिला इस भवन में छह लिफ्ट जीडीए ने लगवाए हैं।

दूसरी फर्म से लिफ्ट की ऑडिट में 12 खामियां चिह्नित हुईं। दिसंबर 2023 में सोसाइटी को बिल्डिंग हैंडओवर हुई तभी से यह समस्या बनी हुई है। समस्या से जीडीए के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।


जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि वर्जनलेक व्यू अपार्टमेंट में लिफ्ट खराब होने की जानकारी सोसाइटी के माध्यम से मिली है। लिफ्ट लगाने वाली फर्म के प्रोपराइटर को बुलाया गया है। जल्द समस्या का स्थाई समाधान करा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed