फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2,884 accidents in Gorakhpur division in 2025; safety measures at black spots remain incomplete.

सड़कें बनीं मौत का सफर: गोरखपुर मंडल में 2025 में 2884 हादसे, 1595 लोगों की गई जान-ब्लैक स्पॉट पर इंतजाम अधूरे

Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो वाचस्पति पांडेय, गोरखपुर
वाचस्पति पांडेय, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 02:39 AM IST
सार

सड़क सुरक्षा अभियान और प्रशासनिक दावों के बीच गोरखपुर मंडल की सड़कें लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। वर्ष 2025 के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। मंडल के सात जिलों में 2884 सड़क दुर्घटनाओं में 1595 लोगों की मौत हुई जबकि 1751 लोग घायल हुए। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट और टी-वाई जंक्शन पर सुरक्षा इंतजाम अब भी कमजोर हैं।

विज्ञापन
2,884 accidents in Gorakhpur division in 2025; safety measures at black spots remain incomplete.
मेडिकल कॉलेज रोड पर कंचनपुर चौराहे पर अक्सर हादसे होते हैं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे अभियान और प्रशासनिक दावों के बीच गोरखपुर मंडल की सड़कें लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं। वर्ष 2025 के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। मंडल के सात जिलों में 2884 सड़क दुर्घटनाओं में 1595 लोगों की मौत हुई, जबकि 1751 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


अमर उजाला पड़ताल में सामने आया कि कई चिह्नित ब्लैक स्पॉट और टी-वाई जंक्शन पर सुरक्षा इंतजाम अभी भी कमजोर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, खराब सड़क डिजाइन, तेज रफ्तार, अवैध कट, अतिक्रमण और संकेतकों की कमी हादसों की बड़ी वजह बन रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कई ब्लैक स्पॉट आज भी दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील बने हुए हैं। गीडा के कालेसर जीरो पाॅइंट, दानापानी और नौसड़, खोराबार के रामनगर कड़जहा, सहजनवां के भीटी रावत, गुलरिहा के सरैया बाजार और कैंट क्षेत्र के नहर पुलिया मोहद्दीपुर जैसे स्थानों पर हादसों का सिलसिला जारी है।

इन जगहों पर कई बार चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और दिशा संकेतक लगाने की जरूरत बताई गई, लेकिन कई स्थानों पर इंतजाम धरातल पर नजर नहीं आते।

पड़ताल-1 : एसआरसी घोषित, फिर भी नहीं सुरक्षा इंतजाम
गोला क्षेत्र के भर्रोह स्थित रामजानकी मार्ग पर 26 अप्रैल को हुए हादसे को जिले का पहला स्पेशल रिपोर्ट केस (एसआरसी) घोषित किया गया था। गेहूं लदी ट्रॉली और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई थी। जांच में सड़क की स्थिति, वाहन गति, फिटनेस और अवैध कट की समीक्षा होनी थी, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी मौके पर स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

पड़ताल-2 : कंचनपुर में रोजाना बना रहता है खतरा
मेडिकल रोड का कंचनपुर क्षेत्र भी दुर्घटनाओं का बड़ा केंद्र बन चुका है। सड़क किनारे अतिक्रमण, अव्यवस्थित मोड़ और तेज रफ्तार वाहन यहां हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से यातायात व्यवस्था सुधारने और संकेतक लगाने की मांग कर रहे हैं। जून में अब तक इस क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान जा चुकी है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर संबंधित विभागों के माध्यम से जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। जल्द ही चेतावनी संकेतक, ब्लैक स्पॉट बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे: अमित श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

पुलिस रिकार्ड में ये हैं जिले के ब्लैक स्पॉट
वर्ष (2024-2025) (2024-2025) (2024-2025)
  हादसे मौत घायल
गीडा में कलेसर जीरो प्वाइंट 14 - 14 12 - 13 14 - 12
गीडा में दानापानी 13 - 18 12 - 13 12 - 15
गीडा में नौसड़ 15 - 14 16 - 12 15 - 11
बेलीपार में डावापार 14 - 14 12 - 13 13 - 11
खोराबार में रामनगर कड़जहा 15 - 24 11 - 17 14 - 13
सहजनवां में भीटी रावत 15 - 16 14 - 13 12 - 12
कैंपियरगंज में महावनखोर 14 - 14 11 - 11 13 - 13
झंगहा में मोतीराम अड्डा 15 - 13 12 - 13 15 - 8
गुलरिहा में सरैया बाजार 14 - 13 12 - 11 15 - 12
कैंट में नहर पुलिया मोहद्दीपुर 15 - 14 16 - 12 5 - 12

वर्ष  (2024-2025) (2024-2025) (2024-2025)
जनपद घटनाएं मृतक घायल
गोरखपुर 814- 862 295 -342 545- 543
महाराजगंज 362- 387 205 -253  246 -221
बस्ती 300 -348 188 -233 193- 229 
संतकबीरनगर 182- 181 98- 122 103- 99
कुशीनगर 444- 475 273- 289 250- 295
देवरिया 413- 437 151- 218  265- 240
सिद्धार्थनगर   154- 194 107- 138 90- 124
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed