{"_id":"61e79651eb76de1829538407","slug":"272-found-corona-infection-including-seven-doctors-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में सात डॉक्टर समेत 272 मिले कोरोना संक्रमण, आंकड़ा पहुंचा 2602","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में सात डॉक्टर समेत 272 मिले कोरोना संक्रमण, आंकड़ा पहुंचा 2602
Wed, 19 Jan 2022 10:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:10 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 200 शहर और 72 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 62814 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 59362 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 850 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में 272 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद से एक्टिव मरीजों की संख्या 2602 पहुंच गई है। संक्रमितों में डीआईजी कार्यालय के 15 कर्मी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स के सात डॉक्टर समेत पुलिस के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर, 10 एमबीबीएस के छात्र व रेजीडेंट डॉक्टर शामिल हैं। उधर, डीआईजी आवास के बाद संक्रमण कार्यालय तक पहुंच गया है। मंगलवार को कार्यालय में 15 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। एम्स में दो डॉक्टरों समेत चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एडी कार्यालय में एक कर्मी, मोहद्दीपुर स्थित एक कार एजेंसी में एक कर्मी, रेलवे कारखाना में तीन कर्मी, रेलवे कॉलोनी में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, रेलवे स्टेशन पर की गई जांच और जिला अस्पताल की ओपीडी में सात-सात व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी जांच एंटीजन किट से की गई है। इनके अलावा रानीडीहा, दुर्गा चौक, रेती चौक में एक ही परिवार तीन-तीन लोग, झरना टोला, रामजानकी नगर में एक ही परिवार के चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में 200 शहर और 72 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 62814 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 59362 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 850 की मौत हो चुकी है।
होम आइसोलेशन में रहकर 423 ने कोरोना को दी मात
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत भरी खबर है। 423 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को मात दी है। सीएमओ ने कहा कि अगर लोग प्रोटोकॉल का पालन करें तो कोरोना से जंग जल्द जीत सकते हैं।