फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   27 thousand people got vaccine in a day at Gorakhpur

टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: उम्र व पंजीकरण की बाध्यता खत्म, तो बूथों पर उमड़े लोग

Tue, 22 Jun 2021 04:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Jun 2021 04:43 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में एक दिन में 27 हजार लोगों ने लगवाई वैक्सीन, टीका लगवाने लक्ष्य से 130 फीसदी अधिक लोग पहुंचे।

विज्ञापन
27 thousand people got vaccine in a day at Gorakhpur
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना टीकाकरण में उम्र और पंजीकरण की बाध्यता खत्म होते ही बूथों पर टीका लगवाने के लिए लोग उमड़ पड़े। परिणाम स्वरूप सोमवार को टीकाकरण का रिकॉर्ड टूट गया। जिले में लगभग 27 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यह लक्ष्य का 130 फीसदी है। जबकि अब तक का रिकार्ड 80 प्रतिशत का रहा है। क्लस्टर एरिया में टीका लगवाने के लोगों के उत्साह ने विभाग की मुश्किलों को कम कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जिले के 155 बूथों पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 105 बूथ क्लस्टर एरिया में और 50 बूथ सामान्य एरिया में बनाए गए थे। करीब 21 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष 130 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया। जिले में 25378 लोगों को पहली और 1609 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। कुल 26987 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन


खजनी में सबसे ज्यादा 2950 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने बताया 326 लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर और 2624 लोगों को क्लस्टर एरिया में टीका लगाया गया। बड़हलगंज सीएचसी व पीएचसी डेरवा में 519 व्यक्तियों को वैक्सीन लगी। पाली क्षेत्र के क्लस्टर में 20 बूथों पर 1797 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि सोमवार को बूथों पर सबसे अधिक युवाओं ने टीका लगवाया है। शहरी क्षेत्र में 45 वर्ष से ऊपर के 15 प्रतिशत लोग पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र में 35 फीसदी बुजुर्गों ने टीका लगवाया। अब जो भी बूथ बनाए जाएंगे वहां पर 18 वर्ष के ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीका लगवा सकेगा। युवाओं को पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी।
 

इन ब्लॉकों में बनाए गए थे क्लस्टर एरिया

ब्लॉक         टीकाकरण
बेलघाट         2144
पिपराइच        1509
ब्रह्मपुर         1735
खजनी          2950
जंगल कौड़िया    2615
कैंपियरगंज      1879
पाली           1700


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed