फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   27 Annual package to Ekansh and 17 lakhs to Priyanshi in MMMUT

एमएमएमयूटी: एकांश को 27 व प्रियांशी को 17.34 लाख सालाना पैकेज, इन कंपनियों में हुआ चयन

Fri, 18 Mar 2022 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 12:33 PM IST
सार

आदित्य बिरला समूह ने 6.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर 30 छात्रों का चयन किया, सात महीनों में ही एमएमएमयूटी के 784 से ज्यादा विद्यार्थियों का हुआ कैंपस चयन।

विज्ञापन
27 Annual package to Ekansh and 17 lakhs to Priyanshi in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रयासों का असर दिखने लगा है। इस वर्ष विश्वविद्यालय शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन


विवि के 30 विद्यार्थियों को आदित्य बिरला समूह ने 6.5 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी दी है। इसके अलावा मार्च में छह विद्यार्थियों का दस लाख रुपये सालाना या इससे अधिक पैकेज पर चयन हुआ है। इसमें एकांश सक्सेना को जस्पे टेक्नोलॉजीज ने 27 लाख रुपये के सालाना पैकेज का ऑफर दिया है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शुरुआती सात महीनों में ही 784 से ज्यादा विद्यार्थियों को नौकरियों के ऑफर मिल चुके हैं। 12 से अधिक कंपनियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। पिछले एक महीने में हुए प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा पैकेज बीटेक आईटी (तृतीय वर्ष) के एकांश सक्सेना को मिला है। एकांश को जस्पे टेक्नोलॉजीज ने 27 लाख रुपये के सालाना पैकेज का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की प्रियांशी रावत को बैंक ऑफ न्यूयॉर्क मेलन ने 17.34 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया है। तीसरे नंबर पर बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की समीक्षा बिडुआ हैं, जिन्हें जस्पे टेक्नोलॉजीज ने 11 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नियुक्त किया है।

बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के सहर्ष पांडेय और बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स अंतिम वर्ष के अंकुर चिरानिया को स्मार्टसर्व लर्निंग रूट्स ने 10.5 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर चुना है। बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के शिवम ओझा को अमेजन इंडिया में 9.6 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।

इन कंपनियों में हुआ चयन
कंपनी का नाम    विद्यार्थियों की संख्या
विप्रो                         121
कॉग्निजेंट जेन सी          96
टीसीएस निंजा             49
एक्सेंचर                          39
कॉग्निजेंट जेन सी एलिवेट    39
एचसीएल                      32
आईबीएम                     29
स्कोलर एजुटेक              26
हमिंगवेव                        23
आदित्य बिरला ग्रुप           23

कैंपस प्लेसमेंट में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल ब्रांच के विद्यार्थियों को अधिक संख्या में प्लेसमेंट मिला है। इस वर्ष आदित्य बिरला समूह, प्रिज्म जॉनसन, लार्सन एंड टुब्रो, सेंचुरी मेटल रीसाइक्लिंग जैसी कंपनियों ने इन ब्रांच के विद्यार्थियों को नौकरी दी है।

इस वर्ष औसत वार्षिक पैकेज में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। औसत वार्षिक वेतन पैकेज 6.3 लाख तक पहुंच गया है। एमएमएमयूटी इस वर्ष शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के काफी नजदीक है।  -प्रो. वीके द्विवेदी, अध्यक्ष ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ


ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रमुख और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भी प्लेसमेंट में यह प्रगति जारी रहेगी। एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट में मात्रात्मक के साथ-साथ उल्लेखनीय गुणात्मक वृद्धि भी होगी। -प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed