{"_id":"5f521a00b8f7f25ad9603af7","slug":"26-corona-positives-including-health-worker-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 26 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 199
Fri, 04 Sep 2020 05:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 34 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1546 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2046 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 22 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 26 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें सीएचसी मलौली में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में नौ, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में पांच, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में चार, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तीन शख्स अन्य जनपद के पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 34 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2046 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 22 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 199 लोग एक्टिव है। 1825 लोग ठीक हो चुके है। 1546 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4884 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।