फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   257 soldiers pledge to serve in Gorakhpur

दीक्षांत समारोह: गोरखपुर में 257 जवानों ने लिया देश सेवा का संकल्प, रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण पूरा कर पीएसी में हुए शामिल

Fri, 28 May 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 May 2021 07:16 PM IST
सार

पुलिस लाइंस और पीएसी में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, पुलिस लाइंस में 87 और पीएसी में 169 रिक्रूट फोर्स में शामिल किए गए

विज्ञापन
257 soldiers pledge to serve in Gorakhpur
पीएसी में 169 जवानों ने देश सेवा का संकल्प लिया - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 257 जवान शुक्रवार को पुलिस और पीएसी में शामिल हो गए। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत समारोह में 87 और पीएसी में 169 जवानों ने देश सेवा का संकल्प लिया। दोनों ही जगहों पर भव्यता के साथ दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम पूरा हुआ है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देश पर 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के प्रांगण में आरटीसी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर जिले से 169 रिक्रूट आरक्षी शामिल हुए। जो 169 रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस आधारभूत प्रशिक्षण हेतु आगमन किये थे, उनका 6 महीने तक का आधारभूत प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न कराया गया। यह सभी प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण निदेशालय और वाहिनी द्वारा  आईटीआई, पीटीआई और अध्यापकों को नियुक्त किया गया था। इनके अतिरिक्त प्रशिक्षण में गुणवत्ता लाने हेतु समय-समय पर बाहर से भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला, फायर सर्विस, रेडियो शाखा और कंप्यूटर प्रवक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही समस्त प्रशिक्षुओं को बैरक, बेड, भोजनालय, शौचालय, आरओ पानी, जनरेटर व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी गई। निर्धारित पाठक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कराने के उपरान्त बाह्य और आन्तरिक विषयों की परीक्षा करायी गयी। जिसमें सभी 169 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक पीटीएस किरन यादव, सेनानायक कुन्तल किशोर व उपसेनानायक राजेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। पासिंग आउट परेड में सर्वाग सर्वोत्तम का पुरस्कार विपुल गुर्जर को दिया गया।

 

पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस में शामिल हुए 87 रिक्रूट

पुलिस लाइंस में शुक्रवार को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए 87 महिला रिक्रूट की पासिंग आउट परेड हुई। छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यह रिक्रूट पुलिस परिवार का हिस्सा बन गईं। ट्रेनिंग के लिए 89 महिला रिक्रूट आईं थीं। जिसमें दो ने त्याग पत्र दे दिए थे। बाह्य परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रियांशी देवी को सर्वोत्तम महिला आरक्षी का पुरस्कार मिला। परेड की सलामी लेते हुए एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महिला रिक्रूट की पोस्टिंग गोरखपुर, गोंडा व अयोध्या जिले में होगी।

 जानकारी के मुताबिक, सिपाही भर्ती-2018 में चयनित हुई 87 महिला रिक्रूट (29 गोरखपुर, 32 अयोध्या और 26 गोंडा)का आधारभूत प्रशिक्षण तीन नवंबर 2020 को गोरखपुर पुलिस लाइन में शुरू हुआ था।परेड शुरू होने से पहले एसपी लाइन आरएस गौतम ने एसएसपी को छह माह तक चले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधारभूत प्रशिक्षण सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच टोलियां बनाई गई थी।  

बाह्य प्रशिक्षण के रूप में पांच-पांच आरटीआई व पीटीआई के अलावा चार उपनिरीक्षक लगाए गए थे।87 महिला रिक्रूट ने छह माह में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया।मुख्य अतिथि एसएसपी दिनेश कुमार पी ने महिला रिक्रूट को शपथ दिलाते उनके कर्तव्य और दायित्व का बोध कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम चुनौती भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed