फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 people from Nepal adjacent areas have become rich LIU will investigate

नेपाल से सटे इलाकों के 25 लोग कम समय में कैसे हो गए अमीर, खंगाली जा रही कुंडली

Fri, 06 Mar 2020 12:46 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Mar 2020 12:46 PM IST
सार

  • एडीजी के निर्देश पर पुलिस और अन्य एजेंसियां कर रही जांच
  • गतिविधियों की जुटा रहे हैं जानकारी

विज्ञापन
25 people from Nepal adjacent areas have become rich LIU will investigate
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल की सीमा से सटे गोरखपुर जोन के छह जिलों के 25 नव धनाड्य पुलिस और अन्य एजेंसियों के रडार पर हैं। एलआईयू ने उन्हें चिन्हित कर सूची तैयार की है। ये सभी देखते ही देखते कम समय में ही अमीर हो गए। पुलिस उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है। भूमिका संदिग्ध मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर जोन में कुल ग्यारह जिले हैं। जिनमें से छह जिले कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती की सीमा नेपाल से सटी है। इन जिलों की स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआइयू) ने अचानक अमीर हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। एडीजी कार्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में बताया है कि आय का कोई प्रत्यक्ष श्रोत नहीं होने के बाद भी दो से तीन वर्ष के भीतर इनकी संपत्ति में तेजी से वृद्घि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को इनके तस्करी में लिप्त होने की आशंका है। हालांकि एलआईयू की सूची में ऐसे नए अमीरों की तादाद डेढ़ सौ से ज्यादा है। लेकिन इनमें से 25 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है। जिन पर आशंका है कि उन्होंने टेरर फंडिग, ड्रग्स तस्करी और हथियारों की तस्करी से धन अर्जित किया है। जो देश की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य के लिए खतरा हैं। जांच के बाद भूमिका मिलने पर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में अन्य श्रोतों से अमीर बने लोगों पर होगी कार्रवाई
बहुत से ऐसे नव धनाढ्य भी हैं जिन पर घरेलू उपयोग के सामान और खाद्य पदार्थों की तस्करी में लिप्त होने की आशंका है। उनकी भी सूची तैयार कराई गई है। उनके खिलाफ दूसरे चरण में कार्रवाई की जाएगी।


एडीजी जोन दावा शेरपा ने कहा कि कुछ ऐसे नव धनाढ्यों की सूची तैयार की गई है, जिनकी माली हालत कुछ साल पहले तक बिल्कुल खराब थी। आय का कोई घोषित श्रोत न होने के बाद भी वे बहुत जल्दी अमीर हो गए। इसकी जांच कराई जा रही है। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने या किसी भी गलत श्रोत से धन एकत्र करने की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed