{"_id":"5fc50fa28ebc3e9b992456cb","slug":"24-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना के 24 नए मिले मरीज, संख्या हुई 20057","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना के 24 नए मिले मरीज, संख्या हुई 20057
Mon, 30 Nov 2020 08:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1110 निगेटिव व 24 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 13 शहर के हैं।
विज्ञापन
राहत की बात यह है कि लगातार तीसरे दिन भी किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20057 हो चुकी है। इनमें 322 की मौत हो चुकी है। 19299 स्वस्थ हो चुके हैं। 436 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होता जा रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अब कोरोना के मामले बहुत कम हो गए हैं। लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। जरूरी है कि हम बचाव के उपायों को न छोड़ें। शारीरिक दूरी का पालन, मास्क लगाना और बार-बार हाथ साबुन-पानी से धोते रहना, हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। लगातार टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कर रही है।
विज्ञापन