फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   24 hours electricity will be available on Holi

Gorakhpur News: होली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sun, 24 Mar 2024 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
24 hours electricity will be available on Holi
डुमरियागंज डिवीजन के 1.35 लाख उपभोक्ताओं को आपूर्ति के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए होली दोहरी खुशियों की सौगात लेकर आया है। उन्हें तीन दिनों तक निरंतर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का आदेश जारी हुआ है। जो शनिवार की रात से अमल में आ गया है। इसके तहत लोकल फाल्ट न होने की स्थिति में क्षेत्र में महानगरों की तर्ज पर 24 घंटे आपूर्ति की जाती रहेगी। यह 27 मार्च तक जारी रहेगा।

लोगों को गर्मी के बीच बिजली कटौती से राहत मिलेगी। त्योहार की खुशियों का जश्न रोशनी की चकाचौंध में मनाएंगे। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर विद्युत निगम ने डुमरियागंज सहित समूचे जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश शनिवार को ही जारी किया था। इसके तहत शनिवार की रात से क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। जो 27 मार्च तक प्रभावी रहेगा। अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण (यूपीसीएल) ने सभी डिवीजन कार्यालय को पत्र जारी कर दिया, जिसके तहत विद्युत वितरण खंड कार्यालय द्वितीय डुमरियागंज के अधिशासी अभियंता ने डुमरियागंज क्षेत्र में कटौती विहीन विद्युत आपूर्ति करने के लिए अवर अभियंता सहित विद्युत कर्मियों को कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed