{"_id":"5f66065d8ebc3e9816706d52","slug":"24-corona-positives-got-including-an-officer-of-vikas-bhawan-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में विकास भवन के एक अधिकारी समेत मिले 24 कोरोना पॉजिटिव, 208 हैं एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में विकास भवन के एक अधिकारी समेत मिले 24 कोरोना पॉजिटिव, 208 हैं एक्टिव मरीज
Sat, 19 Sep 2020 06:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Sep 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में विकास भवन में तैनात एक अधिकारी समेत 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि 1623 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 39 लोग ठीक हुए है। अब तक 2384 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 30 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें विकास भवन में तैनात एक अधिकारी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में दस, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में दो, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में पांच और सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अन्य जनपद के रहने वाले एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 39 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2384 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 30 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 208 लोग एक्टिव है। 2146 लोग ठीक हो चुके है। 1623 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2722 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।