फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23 new positives in Basti division

बस्ती मंडल में 23 नए मिले पॉजिटिव, 13 लोगों ने कोरोना को दी मात

Thu, 03 Dec 2020 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Dec 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
23 new positives in Basti division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में 23 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 13 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इनमें से संतकबीरनगर में दो मिले पॉजिटिव मिले व तीन स्वस्थ हुए हैं। वहीं सिद्धार्थनगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा बस्ती जिले में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मिले व 10 की  कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो कोराना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही 1850 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3094 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों नाथनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके साथ ही 1850 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3094 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को तीन लोग स्वस्थ्य होकर घर गए है। 17 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया

सिद्धार्थनगर जिले में गुरुवार को 1255 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 1254 केस निगेटिव पाए गए। खुनियांव ब्लॉक के मैनावा गांव निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक 3919 कोरोना केस पाए जा चुके हैं। इनमें से 3820 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 50 लोगों की मृत्यु हुई। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 50 एक्टिव केस थे जिनका इलाज किया जा रहा है।

बस्ती जिले में 20 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 10 हुए ठीक

बस्ती जिले में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से गुरुवार को कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 20 संक्रमित पाए गए। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4881 हो गई है। जबकि अब जिले में 105 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण के चलते 95 लोगों की जान जा चुकी है।

तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 10 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 4680 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 1161 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक 2,23,424 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

इसमें 2,22,263 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 2,17,382 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जहां से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उन जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। जहां प्रशासन जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करा रहा है। बताया कि संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। यह टीम समय-समय पर मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दे रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed