{"_id":"6956d1ff283370245b033430","slug":"23-508-needy-sick-and-students-received-relief-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1183948-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 23 रैन बसेरों में ठहरे 508 जरूरतमंद, मरीज और छात्रों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 23 रैन बसेरों में ठहरे 508 जरूरतमंद, मरीज और छात्रों को मिली राहत
विज्ञापन
जिले में ठंड से बचाव के लिए 900 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भीषण शीतलहर में किसी की रात खुले आसमान तले न बीते, इसे देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं के साथ जिले में शहर और कस्बाई इलाकों में 23 रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। दिसंबर माह में 508 लोगों ने इन रैन बसेरों की सुविधा का लाभ प्राप्त किया। शहरी क्षेत्र में इलाज, परीक्षा या अन्य किसी कार्य से आए लोगों को बहुत मदद मिल रही है।
जिला आपदा प्रबंधक गौतम गुप्ता के मुताबिक, नगर निगम क्षेत्र में 12 और जिले की 11 नगर निकायों (नगर पंचायतगोला बाजार, पिपराइच, पीपीगंज, बड़हलगंज, बांसगांव, मुंडेरा बाजार, सहजनवा, कैंपियरगंज, उरूवा बाजार, घघसरा बाजार और उनवल) में एक-एक रैन बसेरे संचालित हैं। इन सभी रैन बसेरों में बिस्तर, रजाई/कंबल, टॉयलेट-बाथरूम के बेहतरीन इंतजाम हैं।
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गरीबों और जरूरतमंदों में कंबल वितरण का भी कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। जिले में 31 दिसंबर तक करीब 45000 लोगों में कंबल वितरण किया जा चुका था। नगर निगम क्षेत्र में करीब 9000 और तहसील प्रशासन के जरिये करीब 36000 लोगों को कंबल प्रदान किया जा चुका है। भीषण ठंड में राह चलते किसी को ठंड की चपेट में परेशान न होना पड़े, इसके लिए जिले में 900 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। गोरखपुर महानगर क्षेत्र में 290, सात तहसील क्षेत्रों में 89 और 11 नगर पंचायत क्षेत्रों में 521 स्थानों पर अलाव जल रहे हैं।