फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   226 teachers and employees found absent, salary stopped

Gorakhpur News: 226 शिक्षक और कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
226 teachers and employees found absent, salary stopped
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शासन की चेतावनी के बाद भी बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर हो रहे हैं। इसकी पोल औचक निरीक्षण में खुल रही है। ऐसे ही 226 शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

22 अक्तूबर से 20 नवंबर तक बीएसए की ओर से विभिन्न ब्लॉकों में किए गए औचक निरीक्षण में 226 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले हैं। इन्होंने ऑनलाइन अवकाश भी नहीं लिया गया था। बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में बिना किसी सूचना या प्रार्थना-पत्र के अनुपस्थित रहना अनुशासनहीनता को दर्शाता है। यह विद्यालय के शिक्षण कार्य को प्रभावित कर रहा है। सभी का अनुपस्थित दिन का वेतन और मानदेय रोकने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी को स्पष्टीकरण के साथ एक सप्ताह के अंदर बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed