फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.

Gorakhpur News: परीक्षा देकर सपनों को दिया उड़ान...मंडल में 2,071 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 11 Nov 2024 10:58 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 10:58 AM IST
सार

रविवार को गोरखपुर शहर में तीन केंद्र और आस-पास के जिलों में एक-एक केंद्र बनाए गए थे। शहर के तीन केंद्रों पर कुल 951 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। महराजगंज में 553, सिद्धार्थनगर में 134, कुशीनगर में 129, और बस्ती में कुल 304 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को तीन केंद्रों पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2024 का आयोजन किया गया। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद सेल्फी लेकर इसे यादगार बनाया। विद्यार्थी प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। उनमें अपने सपनों को उड़ान देने की ललक नजर आई। परीक्षा में विद्यार्थियों की कुल उपस्थिति 53.9 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला
पहली पाली में सुबह 11 बजे से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सड़क से परीक्षा केंद्रों तक उमड़े विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में अनुशासन देखने को मिला।
विज्ञापन

2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला
जिले में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यह परीक्षा तीन केंद्रों पर कराई गई। कुल पंजीकृत 1764 में 951 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
 
2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.
परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा देकर निकले विद्यार्थी एक-दूसरे से सवालों के बारे में चर्चा करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सराहनीय पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़-लिखकर भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

2071 students appeared in Atul Maheshwari examination in Gorakhpur division.
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में कक्षा 11 व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। यहां पंजीकृत 1016 में 534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि नौंवी और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज में हुई। यहां पंजीकृत 726 अभ्यर्थियों में से 406 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, राजकीय स्पर्श दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज लालडिग्गी में 25 पंजीकृत विद्यार्थियों में 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed