फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   203 benefited from Healthy Women Empowered Family Program

Gorakhpur News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम में 203 हुए लाभान्वित

Thu, 18 Sep 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
203 benefited from Healthy Women Empowered Family Program
बेलहर। सीएचसी बेलहर कलां पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजनों पर जोर दिया गया। इन शिविरों में विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विशेष किशोरों को पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और समग्र परिवार कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी डाॅ. मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्तूबर तक चलेगा। क्षेत्र की जनता इसका लाभ ले सकती है। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देना है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सुरेंद्र निषाद ने कहाकि जनभागीदारी अभियान के रूप में इस अभियान में निजी और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चिकित्सीय परामर्श के साथ जांच और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। कुल 203 लोग लाभान्वित हुए। इसमें परिवार नियोजन के 35, टीकाकरण के 18, एलोपैथ के 85, होमियोपैथ के 15, आयुर्वेद के 15 तथा जांच से 35 लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान डाॅ. नदीम, डाॅ. पंकज, डाॅ. दीपक, डाॅ. अमित, डाॅ. अश्वनी, बीपीएम आनंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed