फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 new corona positive got in Kushinagar

कुशीनगर में मिले 20 कोरोना संक्रमित, नौ लोग हुए ठीक

Sun, 27 Sep 2020 08:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Sep 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
20 new corona positive got in Kushinagar
corona news - फोटो : पीटीआई

कुशीनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार को राहत देने वाली रही। कुल 20 लोग ही कोरोना से संक्रमित मिले, जबकि नौ लोग जांच के बाद स्वस्थ पाए गए। वहीं 403 मरीज अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 1997 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1977 निगेटिव और 20 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र से तीन, कसया से एक, रामकोला से चार, कुबेरस्थान से तीन, तमकुही से एक, दुदही से एक, विशुनपुरा से एक और अन्य क्षेत्रों से छह मरीज शामिल हैं। इस तरह अब तक 120504 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है, जिनमें 4685 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को जांच में नौ मरीज स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक 4241 मरीज स्वस्थ होने के बाद सकुशल अपने घर जा चुके हैं। 41 मरीजों की कोरोना महामारी के चलते मौत हुई है, जबकि 403 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले में कोरोना की संक्रमण दर 4.712 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 90.52 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.875 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed