फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 lakh rupees defrauded in the name of selling old truck, FIR registered

Gorakhpur News: पुराना ट्रक बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 12 Jan 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees defrauded in the name of selling old truck, FIR registered
सहजनवां। पुराना वाहन बेचने के नाम पर जालसाजी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ गीडा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला कैंट थाना क्षेत्र के कसया रोड स्थित आरके लक्ष्मी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जहां कंपनी का संचालन वीरेंद्र नाथ तिवारी करते हैं। पीड़ित वीरेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि व्यस्तता के चलते उन्होंने अपने कुछ कर्मचारियों को वाहनों की खरीद-बिक्री की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी दौरान एक पुराने ट्रक को बेचने के नाम पर उनके कर्मचारियों की मुलाकात एक युवक से कराई गई। बातचीत के दौरान एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी भी शामिल रहा।
आरोप है कि ट्रक खरीदने के नाम पर आरोपियों ने पहले 40 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए और शेष रकम बाद में देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ट्रक का फाइनेंस कराकर आरोपियों ने करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपियों ने भुगतान के लिए एक चेक दिया, लेकिन वह बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी रुपये देने से इन्कार करने लगे। पीड़ित को जब जालसाजी का अहसास हुआ तो उसने गीडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आमिर यादव और अजीत यादव निवासी धरमपुर, थाना मधुबन, जिला मऊ और श्रीराम फाइनेंस के कर्मी अखिलेश तिवारी, शाखा बड़हलगंज के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed