फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 mm rain at night.. Temperature dropped by 5 degree Celsius during the day

Gorakhpur News: रात में दो एमएम बारिश.. दिन में पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया तापमान

Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
2 mm rain at night.. Temperature dropped by 5 degree Celsius during the day
- बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे आंधी बारिश का शुक्रवार को दिखा असर
विज्ञापन

- हिमालय क्षेत्र में सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ, अभी दो दिन ऐसे ही रहेंगे हालात


गोरखपुर। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर बृहस्पतिवार रात गोरखपुर समेत समूचे पूर्वी यूपी में दिखा और कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आधी रात में करीब दो एमएम हुई बारिश के चलते गोरखपुर में शुक्रवार को दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। शनिवार-रविवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
बृहस्पतिवार को एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए। एक विक्षोभ पश्चिमी ईरान और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है, वहीं दूसरा हिमालय क्षेत्र में। मौसम विभाग ने इस परिवर्तन के चलते पूर्वी यूपी का मौसम शुक्रवार से रविवार तक खराब होने का पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले बृहस्पतिवार देर शाम पादरी बाजार, गोलघर, रेलवे स्टेशन समेत कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं आधी रात को शहर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश्ह ई। सुबह तक बादलों की आवाजाही होती रही। शुक्रवार को पूरे दिन हिमालय क्षेत्र से होकर बह रही 20-25 किमी की रफ्तार वाली हवा में ठंडक के चलते दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 37 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मौसम विभाग ने 1.6 एमएम बारिश रिकाॅर्ड किया है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार और रविवार को पूर्वी में कुछ जगह गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है। इसके बाद सोमवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed